राजस्थान

Jodhpur: महिला सशक्तीकरण अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल हुईं महिलाएं

Admindelhi1
9 July 2026 11:37 AM IST
Jodhpur: महिला सशक्तीकरण अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल हुईं महिलाएं
x
जागरूकता अभियान के जरिए महिलाओं को किया गया प्रेरित

जोधपुर: जोधपुर कमिश्नरेट की तरफ से मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में महिलाओं को जागरूक करने वाले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्र से पहुंची महिलाओं का सम्मान किया गया।

पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में महिलाओं को साइबर ठगी से बचने से लेकर सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार से असुरक्षित महसूस होने पर तुरंत पुलिस से मदद लें। अभियान में महिलाओं को मोटिवेशनल स्पीच भी दी गई। कार्यक्रम में समाज सेवा करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया।

Next Story