
जयपुर: राजस्थान के जोधपुर में सांप्रदायिक हिंसा के बाद स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है। कर्फ्यू ग्रस्त 10 थाना क्षेत्रों में पुलिस जाब्ता तैनात है। एडीजी लाॅ एंड आर्डर हवा सिंह घुमरिया ने कहा कि एक हजार पुलिस फोर्स लगाई गई है। हर छोटी-बड़ी घटना पर नजर रखी जा रही है। जोधपुर उपद्रव के सिलसिले में 97 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। कुल 11 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इस बीच, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बोर्ड की परीक्षाएं तय समय पर होगी। छात्र प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा दे सकेंगे। हवासिंह घुमरिया ने बताया कि आरोपियों को डिटेन और पहचान करने का काम जारी है। सीसीटीवी के आधार पर पहचान की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





