जोधपुर हिंसा: सीएम अशोक गहलोत ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

जोधपुर : राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) में हुआ बवाल अभी शांत नहीं हो पाया है। जालोरी सर्किल पर बीती रात हुए बवाल के बाद रात ही पुलिस ने एक से दो घंटे के अंतराल में बवाल को शांत कर लिया था। लेकिन मंगलवार सवेरे एक बार फिर से बवाल हो गया। हालांकि इस बवाल से पहले पुलिस प्रशासन ने इंटरनेट बंद कर दिया था लेकिन उसके बाद भी सुनियोजित तरीके से कुछ लोगों ने माहौल को खराब करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि रात में जहां पर बवाल हुआ था वहीं पर सवेरे फिर हंगामा हुआ। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को मौके से खदेड़ा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





