राजस्थान

Jodhpur: देशभक्ति के रंग में रंगी एकता दौड़, ऑपरेशन सिंदूर का आयोजन

Admindelhi1
2 Feb 2026 7:57 PM IST
Jodhpur: देशभक्ति के रंग में रंगी एकता दौड़, ऑपरेशन सिंदूर का आयोजन
x

जोधपुर: जोधपुर सैन्य स्टेशन में ऑपरेशन सिंदूर की उत्कृष्ट सफलता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तथा युवाओं में सेवा परम धर्म की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एकता दौड़ का आयोजन किया गया।

डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन ने जानकारी दी कि इस अवसर पर बोधि इंटरनेशनल स्कूल जोधपुर के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों, अभिभावकों तथा कोणार्क कोर के सैनिकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो एकता, अनुशासन और देशभक्ति का प्रतीक रहा। यह दौड़ नई पीढ़ी को भारतीय सेना द्वारा प्रदर्शित आदर्शों, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम बनी। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, सामूहिक शक्ति तथा राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम के समापन पर धैर्य, एकजुटता और देशभक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

Next Story