राजस्थान

jodhpur: अनधिकृत वेंडर ट्रेन में सामान बेचते पकड़ा गया, आरपीएफ को सौंपा

Admindelhi1
25 Aug 2026 9:40 PM IST
jodhpur: अनधिकृत वेंडर ट्रेन में सामान बेचते पकड़ा गया, आरपीएफ को सौंपा
x
अनधिकृत वेंडर पर रेलवे की कार्रवाई, ट्रेन में सामान बेचते पकड़ा

जोधपुर: उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ सघन जांच अभियान के तहत मंगलवार को मेड़ता रोड-फुलेरा सेक्शन में की गई टिकट जांच के दौरान ट्रेन में सामान बेचते एक अनधिकृत वेंडर को पकड़ा गया। उसे कार्रवाई के लिए मकराना रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को ट्रेन संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल में मेड़ता रोड-फुलेरा सेक्शन के दौरान जांच की गई। जांच के दौरान एक व्यक्ति बिना अधिकृत अनुमति के ट्रेन में सामान बेचता मिला।

टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और मकराना आरपीएफ के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ रेल अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभियान का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक बीके गौड़ ने किया।

Next Story