राजस्थान

जोधपुर: दो बालक किशोरगृह की दीवार फांद कर हुए फरार

Admin Delhi 1
16 March 2022 3:43 PM GMT
जोधपुर: दो बालक किशोरगृह की दीवार फांद कर हुए फरार
x

राजस्थान न्यूज़: शहर के मंडोर क्षेत्र में स्थित किशोर गृह से दो बालक दीवार फांद भाग निकले। भागने से पूर्व दोनों बालकों ने किशोर गृह में जमकर उत्पात मचाया और तोडफ़ोड़ की। इनके खिलाफ भागने के अलावा सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने का मामला भी मंडोर थाने में दर्ज कराया गया है। आशंका है कि भागे गए किशोरों ने एक केबिन का ताला तोडक़र वहां से सामान भी चुराया है। इसक बारे जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार किशोर गृह से दो बालक भाग निकले। इन बालकों के गायब होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर खोजबीन की गई। लेकिन उनका कहीं पता नहीं लग पाया। इसके बाद इन दोनों के घरों से भी संपर्क कर जानकारी ली गई, लेकिन ये दोनों अपने घर भी नहीं पहुंचे। करीब सोलह वर्षीय दोनों बालक काफी उद्दंड है। उन्होंने भागने से पहले किशोर गृह में जमकर तोडफ़ोड़ की। इसके बाद दीवार फांद कर भाग गए। मंडोर पुलिस अब बालकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Next Story