राजस्थान

Jodhpur: जोधपुर में बदला मौसम का मिजाज, खिली धूप और बारिश नदारद

Admindelhi1
17 Aug 2026 10:19 AM IST
Jodhpur: जोधपुर में बदला मौसम का मिजाज, खिली धूप और बारिश नदारद
x
जोधपुर में बारिश का इंतजार, आसमान साफ और धूप खिली

जोधपुर: मौसम विभाग ने अब जोधपुर में रमौसम साफ बना रहने और हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं है। रविवार को भी सुबह से ही धूप निकली रही और बारिश नहीं हुई।

शहर में रविवार को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान 32 और यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 203.9 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 14.7 फीसदी कम है।

मौसम विभाग की ओर से 21 अगस्त तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया और मौसम भी सामान्य रहेगा। वहीं बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी, उमस अब धीरे-धीरे बढऩे लगी है।

Next Story