राजस्थान

Jodhpur: मैसूर सुपरफास्ट 30 को अंतिम ट्रिप के लिए चलेगी

Admindelhi1
29 April 2026 10:46 AM IST
Jodhpur: मैसूर सुपरफास्ट 30 को अंतिम ट्रिप के लिए चलेगी
x

जोधपुर: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। तीन ट्रिप के लिए संचालित यह ट्रेन व तीसरे और आखिरी फेरे पर गुरुवार को जोधपुर से रवाना होगी।

जोधपुर के अपर मंडल रेल प्रबंधक करनीराम के अनुसार ट्रेन संख्या 06274 जोधपुर-मैसूर साप्ताहिक समर स्पेशल 16 अप्रैल से शुरू की गई थी। अपने अंतिम ट्रिप में यह ट्रेन 30 अप्रैल को रात 10 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर शनिवार शाम 6 बजे मैसूर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 06273 मैसूर-जोधपुर समर स्पेशल आज मैसूर से रवाना होकर बुधवार शाम करीब 5 बजे जोधपुर पहुंचने की संभावना है। इस समर स्पेशल में यात्रियों की मांग को देखते हुए कुल 22 कोच लगाए गए हैं। ट्रेन मार्ग के प्रमुख 37 स्टेशनों पर ठहराव करते हुए यात्रियों को राहत प्रदान कर रही है।

Next Story