जोधपुर: कर्मचारी की कंपनी में पंखा लगाते समय लकड़ी के घोड़े से गिरने से हुई मौत
![जोधपुर: कर्मचारी की कंपनी में पंखा लगाते समय लकड़ी के घोड़े से गिरने से हुई मौत जोधपुर: कर्मचारी की कंपनी में पंखा लगाते समय लकड़ी के घोड़े से गिरने से हुई मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/07/1578747-origorig16167089961618345219.webp)
सिटी न्यूज़: शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक कंपनी में लकड़ी के घोड़े पर चढ़ पंखा लगाते समय कर्मचारी नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी कुछ देर बाद में मौत हो गई। बासनी पुलिस ने इस बारे में मर्ग दर्ज किया।
बासनी पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में हाईकोर्ट कॉलोनी रोड सेनापति भवन के पीछे रातानाडा में रहने वाले प्रदीप सिंह पुत्र राधेश्याम सोलंकी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका भाई 48 वर्षीय पूरण सिंह उर्फ पूरण प्रकाश बासनी औद्योगिक क्षेत्र में आई कंपनी में पंखा लगा रहा था। वह लकड़ी के घोड़े पर चढ़ा हुआ था। तब अचानक से वह नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उसकी मौत हो गई। बासनी पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज किया है।