राजस्थान

Jodhpur: राष्ट्रीय आतंकवाद विरोध दिवस पर आयोजित हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम

Admindelhi1
22 May 2026 3:47 PM IST
Jodhpur: राष्ट्रीय आतंकवाद विरोध दिवस पर आयोजित हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम
x

जोधपुर: केन्द्रीय संचार ब्यूरो जोधपुर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से महिला आईटीआई संस्थान परिसर के सभाकक्ष में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोध दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए संस्थान के समुह अनुदेशक नरेन्द्रसिह गौड़ ने बताया कि 21 मई का दिवस सम्पूर्ण भारत में आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय हितों पर पडऩे वाले प्रतिकूल प्रभावों आतंकवाद के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों, आतंकी हिंसा को दूर रखना है।

इस अवसर पर भू-जल विभाग के निजी सचिव लालाराम, रूपचंद गौड़, नेहा कंवर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय के केआर सोनी ने किया।

उन्होंने कहा कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। इस दौरान मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव और सूझबूझ कायम रखने और मानव जीवन के मूल्यों को खतरा पहुंचानेे वाली विघटनकारी शक्तियों से लडऩे की शपथ भी दिलवाई गयी।

इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जोधपुर द्वारा विद्याार्थियों के बीच मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें सफल प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया।

Next Story