राजस्थान

जोधपुर: विवेक विहार योजना में युवक की हुई संदिग्ध मौत, ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का आरोप

Admin Delhi 1
12 March 2022 9:50 PM IST
जोधपुर: विवेक विहार योजना में युवक की हुई संदिग्ध मौत, ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का आरोप
x

क्राइम न्यूज़: शहर के विवेक विहार योजना में अपने ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या कर सबूत नष्ट किए जाने का आरोप लगाते हुए अब रिपोर्ट दी है। पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है। पहले मामले में पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई की थी। कुड़ी पुलिस ने बताया कि थल सेना से सेवानिवृत नायक केलावाकलां बावड़ा निवासी पप्पाराम पुत्र मुल्तानराम ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पुत्र रमेश की शादी विवेक विहार योजना में रहने वाले हरीशचंद्र की पुत्री शिवानी के साथ हुई थी। गत 30 दिसम्बर को उनका पुत्र रमेश अपने ससुराल आया था। अगले दिन उसके अपने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि वक्त घटना में इसमें मर्ग दर्ज किया गया था। मगर अब मृतक के पिता का आरोप है कि उसके पुत्र रमेश को मार कर फंदे पर लटकाया गया और सबूत नष्ट किए गए।

इसमें उसकी पत्नी शिवानी और ससुराल के अन्य लोगों का भी हाथ था। अदालत से मिले इस्तगासे पर कुड़ी पुलिस ने अब हत्या में केस दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है। पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से मौत होना स्षष्ट हुआ था।

Next Story