राजस्थान

Jodhpur: वन स्टॉप सेंटर जोधपुर में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का मूल्यांकन

Admindelhi1
27 Jun 2025 7:33 PM IST
Jodhpur: वन स्टॉप सेंटर जोधपुर में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का मूल्यांकन
x

जोधपुर: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान में प्रदत्त निर्देशों की पालना में व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जोधपुर महानगर अजय शर्मा, के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव राकेश रामावत द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर, जोधपुर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सेंटर में प्रवेशित होने वाली महिलाओं के भोजन, चिकित्सा, उनके रहन-सहन, साफ-सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच पड़ताल की गई तथा सेंटर की प्रबंधक को साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। निरीक्षण के दौरान प्रबंधक सहित अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे।

सखी केन्द्र का उद्देश्य पीड़ित महिला को एक ही स्थान पर आपातकालीन राहत सेवाएं, चिकित्सकीय/मनोचिकित्सकीय सेवाएं, पुलिस सहायता, परामर्श सुविधाएं, कानून संबंधी सहायता एवं अस्थाई आवास आदि सुविधाएं तत्काल निः शुल्क उपलब्ध करवाना हैं। साथ ही यह केन्द्र 24 घण्टे संचालित होता है।

Next Story