Jodhpur: सेवा भारती द्वारा 22 को आयोजित होगा सर्वजातीय सामूहिक विवाह

जोधपुर: सेवा भारती समिति जोधपुर की ओर से 22 फरवरी को आयोजित होने वाले श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह के तहत विवाह स्थल का विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया।
आयोजन समिति के महामंत्री वरुण धनाडिया ने बताया कि यह आयोजन आदर्श विद्या मंदिर स्थित केशव परिसर में आयोजित होगा, जहां 24 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। विवाह समारोह की तैयारियां समिति द्वारा की जा रही हैं। महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि भूमि पूजन के उपरांत विवाह स्थल पर टेंट एवं अन्य व्यवस्थाओं के कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है।
समिति कोषाध्यक्ष अशोक गहलोत ने बताया कि इस शुभ अवसर पर उर्मिला सुधीर अग्रवाल, समाजसेवी निर्मल तरुण गहलोत, महानगर प्रचारक हार्दिक, महानगर सह कार्यवाह भरत जांगिड़, समिति के शैलाराम सारण, रामकिशोर घनश्याम भाटी, नरेश अग्रवाल, बाबूलाल सोनी, मिश्रीलाल प्रजापत नंदलाल भाटी सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम पंडित राजेश दवे व के सान्निध्य में संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां देकर मंगलकामना की।





