राजस्थान

Jodhpur: रिफाइनरी आग पर काबू, नुकसान कम: सीएस

Admindelhi1
3 May 2026 5:05 PM IST
Jodhpur: रिफाइनरी आग पर काबू, नुकसान कम: सीएस
x

जोधपुर: पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले बीस अप्रैल को लगी भीषण आग ने लाखों लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था, लेकिन अब राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने स्पष्ट किया कि रिफाइनरी को बहुत लिमिटेड नुकसान पहुंचा है और मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। एलएंडटी के 450 कर्मचारी एचपीसीएल की निगरानी में दिन-रात जुटे हैं। मुख्य सचिव ने उम्मीद जताई कि मई के तीसरे सप्ताह तक सारा डेमेज वर्क पूरा कर वापस ट्रायल (परीक्षण) शुरू किए जा सकेगा। घटना के कारणों की जांच एचपीसीएल द्वारा की जा रही है।

जोधपुर आए राज्य के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों को बताया कि पचपदरा रिफाइनरी में नुकसान सुधारने का काम शुरू हो गया है। नुकसान सीमित है, जिसका काम शुरू हो गया है। उम्मीद है कि रिफाइनरी जल्दी शुरू हो जाएगी। इसके लिए अभी एचपीसीएल के सुपरविजन में काम शुरू हो गया है। एलएंडटी के 450 कर्मचारी इस काम में लगे हुए हैं। बहुत सीमित डेमेज वर्क है, उम्मीद है कि मई के तीसरे हफ्ते तक काम पूरा हो जाएगा।

मुख्य सचिव ने बताया कि घटना के कारणों को लेकर एचपीसीएल की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की देश में अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार की सोच को राजस्थान में साकार करने के लिए राजस्थान सरकार और जोधपुर आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) के साथ जुड़ रही है। इसके तहत हर विभाग और नागरिक को डिजिटली ट्रांसफर करने के लिए नीतिगत विचार-विमर्श हुआ। मुख्य सचिव ने बताया कि यह पहल बहुत अच्छी है।

Next Story