
जोधपुर: ऑल इण्डिया रेलवे मैन्स फैडरेशन के आह्वान पर आज जोनल, मण्डल व शाखा स्तर पर मांग दिवस (डिमान्ड डे) मनाया गया। इसके तहत डीजल शेड भगत की कोठी तथा मण्डल की सभी शाखाओं द्वारा शाखा स्तर पर रोष प्रकट करते हुए कर्मचारियों की जायज मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया।
मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने डीजल शेड भगत की कोठी में रोष प्रकट करते हुए कहा कि डीजल शेड में 40 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त पड़े होने के बावजूद भी कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारी कार्य के दबाव में स्वैच्छिक सेवानिवृत हो रहे है। साथ ही स्टाफ को आधुनिक टूल उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे, कैंटीन में भी स्टाफ के लिए कोई सुविधा नहीं है इन तमाम बातों को लेकर शेड में कर्मचारियों में भयंकर आक्रोश है।
मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन शरद जोशी द्वारा किया गया। सभा को संजय मीणा, सुनिल टाक, जसबीर सिंह चौधरी, बन्ने सिंह, आशा कंवर, अनुप त्रिवेदी, परमानन्द गुर्जर ने सम्बोधित करते हुए बताया कि वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर, डीजल का यही रवैया निरन्तर रहता है तो इस आन्दोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। सभा के अन्त में सभी कर्मचारियों ने रैली निकाल कर प्रशासनिक खण्ड के बाहर प्रदर्शन किया।





