राजस्थान

Jodhpur: फैक्ट्री के विरोध में प्रदर्शनकारियों की चेतावनी

Admindelhi1
17 Feb 2026 8:37 PM IST
Jodhpur: फैक्ट्री के विरोध में प्रदर्शनकारियों की चेतावनी
x
"खेजड़ी कटाई के खिलाफ प्रदर्शन हुआ जोरदार"

जोधपुर: शहर के नजदीक बोरानाडा-सालावास में रिको औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के नाम पर खेजड़ी सहित राजस्थानी वृक्षों की अवैध कटाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक पेड़ काटकर उन्हें मिट्टी में दफन कर रहे हैं, जिससे किसी को भनक न लगे। बोरानाडा सालावास के ग्रामीणों ने लूणी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में ग्रामीण श्रवण चौधरी ने बताया कि रिको को आवंटित भूमि पर बिना मंजूरी के खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मरुस्थलीय क्षेत्र की जीवनरेखा है, जो पर्यावरण संतुलन, पशु चारा, छाया और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखती है। ग्रामीणों ने कहा कि हाल ही के दिनों में पेड़ों की कटाई तेज हो गई है। उन्होंने एसडीएम से अपील की कि मौके पर जांच कराई जाए और जिम्मेदारों पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई हो। फिलहाल एसडीएम ने ज्ञापन लेने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Next Story