राजस्थान

Jodhpur: प्रशासन से वार्ता के बाद धरना खत्म

Admindelhi1
30 April 2026 1:01 PM IST
Jodhpur: प्रशासन से वार्ता के बाद धरना खत्म
x

जोधपुर: पाल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद मृतका के परिजन, परिचितों और राजपूत समाज के लोगों का धरना प्रदर्शन आज दूसरे दिन दोपहर बाद समझाइश के बाद समाप्त हो गया। इसके बाद परिजनों की सहमति से मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि कंचन कंवर को बच्चेदानी और हार्ट इश्यु के चलते श्रीराम अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था। लेकिन ऑपरेशन के कुछ समय बाद महिला सोमवार रात को चल बसी। परिजनों ने डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया और मंगलवार सुबह धरना प्रदर्शन शुरू किया।

डॉक्टर्स का लाइसेंस रद्द करने की मांग सहित आर्थिक मुआवजा भी मांगा गया। रात को वार्ता विफल रही थी और आज दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। दोपहर तक समझाइश चल रही थी। पुलिस प्रशासन और राजपूत समाज के लोगों के बीच वार्ता जारी थी।

एडीसीपी रविंद्र बोथरा, देवनगर थानाधिकारी सोमकरण, राजपूत समाज के नेता हनुमानसिंह खांगटा आदि वार्ता कर रहे थे। हालांकि कल पुलिस में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ परिवाद दिया जा चुका था, जिस पर अब जांच की जा रही है। समझाइश के बाद मृतका के परिजनों ने यह धरना समाप्त कर दिया और शव लेने को तैयार हुए।

Next Story