राजस्थान

Jodhpur: जुलाई में 40 अतिरिक्त कोच जोड़ने की तैयारी

Admindelhi1
30 Jun 2026 11:15 AM IST
Jodhpur: जुलाई में 40 अतिरिक्त कोच जोड़ने की तैयारी
x
अतिरिक्त कोच से यात्रियों को मिलेगी राहत

जोधपुर: ट्रेनों में लगातार बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 1 से 31 जुलाई तक अस्थाई रूप से लागू रहेगी। इस अवधि में 17 जोड़ी ट्रेनों में कुल 40 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, जिससे यात्रियों को अधिक सीट उपलब्ध होने के साथ प्रतीक्षा सूची के दबाव में भी कमी आएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार बढ़ाए जा रहे अतिरिक्त कोचों में एसी, शयनयान और सामान्य श्रेणी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 22977/22978 जयपुर-जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट में 1 फस्र्ट कम सेकंड एसी व 1 एसी थ्री टियर, ट्रेन संख्या 14801/14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस में 2 स्लीपर व 3 जनरल, ट्रेन संख्या 12465/12466 इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर रणथंभौर सुपरफास्ट में 2 स्लीपर व 3 जनरल, ट्रेन संख्या 14853/14854, 14863/14864 एवं 14865/14866, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में प्रत्येक में 1 एसी थ्री टियर, ट्रेन संख्या 14807/14808 जोधपुर-दादर-जोधपुर एक्सप्रेस में 1 एसी थ्री टियर व 2 स्लीपर, ट्रेन संख्या 20483/20484 भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट में 1 एसी थ्री टियर व 2 स्लीपर, ट्रेन संख्या 04827/04828, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी स्पेशल में 1 एसी थ्री टियर व 2 स्लीपर, ट्रेन संख्या 20485/20486, जैसलमेर-साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट में 2 एसी थ्री टियर व 1 स्लीपर, ट्रेन संख्या 20492/20491, साबरमती-जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट में 1 एसी थ्री टियर व 1 स्लीपर, ट्रेन संख्या 22497/22498, श्रीगंगानगर–तिरूच्चिराप्पल्ली-श्रीगंगानगर हमसफर सुपरफास्ट में 1 एसी थ्री टियर, ट्रेन संख्या 20481/20482 भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्ली-भगत की कोठी सुपरफास्ट में 1 स्लीपर, ट्रेन संख्या 12463/12464, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में 1 एसी थ्री टियर, 1 स्लीपर व 1 जनरल, ट्रेन संख्या 12495/12496 बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस में 1 एसी थ्री टियर व 1 स्लीपर, ट्रेन संख्या 22473/22474 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर सुपरफास्ट में जुलाई से 1 एसी थ्री टियर व 1 स्लीपर, -ट्रेन संख्या 22491/22492, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट में 1 एसी टू टियर व 1 एसी थ्री इकोनॉमी कोच अस्थाई तौर पर जोड़ा जाएगा।

Next Story