राजस्थान

जोधपुर: बहन की हत्या करने के आरोप में फरार सगे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
13 March 2022 6:45 PM IST
जोधपुर: बहन की हत्या करने के आरोप में फरार सगे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

राजस्थान क्राइम न्यूज़: शहर के निकटवर्ती बनाड़ स्थित नादड़ी विष्णु नगर में 10 मार्च की सुबह एक सगे भाई ने अपनी बहन को गोलियों से भून दिया था। बहन को अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई था। घटना के बाद भाई फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में टीमों का गठन कर सर्च चलाया। रविवार को वह पकड़ा गया। पुलिस उपायुक्त पूर्व भुवनभूषण यादव ने बताया कि घटना में फरार भाई श्रवणराम को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे अब पूछताछ की जा रही है। संपत्ति विवाद को लेकर यह हत्या की गई। आरोपित माइंस को लेकर बहन से काफी समय से विवाद करता आ रहा था। गौरतलब है कि नादड़ी स्थित विष्णुनगर में निरमा पुत्री बाबूलाल विश्रोई अपनी मां के साथ यहां पर रहती थी। 10 मार्च की सुबह साढ़े आठ से पौने नौ बजे के बीच में निरमा का भाई जोलियाली झंवर का रहने वाला श्रवण विश्रोई कार लेकर आया था। वह घर में गया और मां बहन से कुछ बहस होने के बाद रिवाल्वर निकाल कर हमला किया। रिवाल्वर से गोली चलाने लगा तब उसकी मां भाग गई, मगर निरमा अपने को नहीं बचा सकी। उसने निरमा पर गोलियां चला दी। इससे वह मौके पर ही ढेर हो गई। उस पर कई फायर किए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चार गोलियां निरमा का लगना प्रतीत हुआ।

यह भी ज्ञात हो कि मकान दो प्लॉट पर है। एक पर निर्माण हो रखा है जबकि पास में प्लॉट खाली है। श्रवण आया और रिवाल्वर निकाल कर हमला किया। उसकी मां बचने के लिए खाली प्लॉट के रास्ते से दरवाजे से भाग गई। मगर निरमा खुद को नही बचा पायी। वह भागने लगी तब खाली पड़े प्लॉट पर ही निरमा पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

Next Story