राजस्थान

Jodhpur: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार देशभक्तों के लिए जीवन मंत्र: गजेन्द्र सिंह शेखावत

Admindelhi1
26 Sept 2024 1:19 PM IST
Jodhpur: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार देशभक्तों के लिए जीवन मंत्र: गजेन्द्र सिंह शेखावत
x
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर ही बीजेपी का संगठन खड़ा हैं

जोधपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर आज उनकी जन्मस्थली धानक्या में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक पर उनकी स्मृति में व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ। जिसे संबोधित करते हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर ही बीजेपी का संगठन खड़ा हैं।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा विचारधारा पर काम करने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी है. भाजपा को जब भी देश की सत्ता में आने का मौका मिला, उसने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार के चलते सभी को साथ लेकर देश और समाज के विकास के लिए योजनाएं बनाकर काम किया।

पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचार देशभक्तों के लिए जीवन मंत्र हैं

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार देशभक्तों के लिए जीवन मंत्र के समान हैं. हम सभी का संकल्प होना चाहिए कि भारत के भविष्य के लिए उन्होंने जो दयालु और सर्वांगीण मार्ग दिखाया, उसे नए भारत के निर्माण का मार्ग बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय दर्शन भारतीय नीति और परंपरा की उस शपथ की तरह है, जिसमें भारत के विकास और समृद्धि का कोई भी दृष्टिकोण, कोई भी संकल्प तब तक पूरा नहीं हो सकता, जब तक कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में बदलाव न हो समृद्धि, विकास का दावा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका एकात्म मानववाद आधुनिक भारत के निर्माण से जुड़ी एक वैचारिक चेतना है, जो एक ओर जहां भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी है, वहीं इसमें भविष्य की चिंताएं भी हैं। व्याख्यान में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मौजूद रहे.

Next Story