राजस्थान

Jodhpur: छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Admindelhi1
11 Aug 2026 3:21 PM IST
Jodhpur: छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
x
छात्रसंघ चुनाव बहाली समेत मांगों पर एनएसयूआई ने जताया विरोध

जोधपुर: छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, विश्वविद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं विद्यार्थियों की लंबित मांगों को लेकर एनएसयूआई जोधपुर शहर द्वारा सोमवार को जेएनवीयू मेंकेंद्रीय कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्र केंद्रीय कार्यालय के मैन गेट पर चढ़ गए। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष डॉ. बबलू सोलंकी ने बताया कि लंबे समय से विद्यार्थी छात्रसंघ चुनाव बहाल करने सहित विभिन्न छात्रहितों से जुड़ी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण एनएसयूआई द्वारा आज विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष मजबूती से अपनी आवाज उठाई गई। सुबह केंद्रीय कार्यालय पर एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी एकत्रित हुए और घेराव एवं प्रदर्शन किया।

डॉ. बबलू सोलंकी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक आवाज और उनके अधिकारों का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को लगातार नजरअंदाज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। एनएसयूआई विद्यार्थियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी।

Next Story