Jodhpur: जिला प्रभारियों की नई टीम का ऐलान, भाजपा ने सह प्रभारियों की भी की नियुक्ति

जोधपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार प्रदेश संगठन द्वारा विभिन्न जिलों के जिला प्रभारी एवं सह प्रभारियों की घोषणा की गई है। जारी सूची में जोधपुर शहर, पाली, जोधपुर देहात, जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, बालोतरा एवं सिरोही सहित पश्चिमी राजस्थान के महत्वपूर्ण जिलों में संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं।
पाली जिले के जिला प्रभारी के रूप में वरिष्ठ नेता राजेन्द्र बोराणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ पायल परसरामपुरिया को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं बाड़मेर जिले के जिला प्रभारी के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र सिंह कच्छवाहा को महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ महेश वी. चौहान को सह प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार जोधपुर शहर जिले के लिए रविन्द्र सिंह बालावत को जिला प्रभारी तथा चन्द्र प्रकाश सारड़ा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। जोधपुर देहात जिले के जिला प्रभारी के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम डागा तथा सह प्रभारी के रूप में श्रवण बंजारा को दायित्व सौंपा गया है। जालोर जिले के जिला प्रभारी के रूप में पूर्व जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल तथा सह प्रभारी के रूप में जगदीश देवासी को नियुक्त किया गया है। वहीं जैसलमेर जिले की जिम्मेदारी भोपाल सिंह बड़ला को जिला प्रभारी तथा नथमल पालीवाल को सह प्रभारी के रूप में दी गई है। नागौर जिले के जिला प्रभारी के रूप में जगतनारायण जोशी तथा सह प्रभारी के रूप में रतनलाल सैनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फलोदी जिले में अखिलेश प्रताप सिंह को जिला प्रभारी तथा जोगेन्द्र राजपुरोहित को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं बालोतरा जिले में करण सिंह नेतरा को जिला प्रभारी तथा सांवलाराम देवासी को सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में सिरोही जिले में मनोज सिंघानिया को जिला प्रभारी तथा आवड़दान चारण को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर रहेगा जोर
भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि प्रदेश संगठन द्वारा जिला प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति का उद्देश्य जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय स्थापित करना तथा प्रदेश नेतृत्व के कार्यक्रमों एवं अभियानों को मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी अपने अपने जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, संगठन की आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।





