राजस्थान

जोधपुर - जिला स्तरीय कौशल एवं आजीविका विकास समिति की बैठक, स्वीप की गतिविधियों की जानकारी दी गई

Tara Tandi
27 Sept 2023 5:15 PM IST
जोधपुर - जिला स्तरीय कौशल एवं आजीविका विकास समिति की बैठक, स्वीप की गतिविधियों की जानकारी दी गई
x
जिला कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय कौशल एवं आजीविका विकास समिति की बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री चम्पालाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें जिले के सभी कौशल विकास केंद्र के ट्रेनिंग पार्टनर उपस्थित हुए।
बैठक में रोजगार विभाग, आई टी आई, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, महिला अधिकारिता विभाग इत्यादि के अधिकारियों एवं प्रभारियों के साथ ही नायब तहसीलदार श्री हिंगलाजदान ने स्वीप गतिविधियों के बारे में बताया तथा सभी उपस्थितजनों को मतदाता जागरूकता एव पंजीकरण हेतु शपथ दिलवायी गयी।
रोजगार विभाग के उपनिदेशक श्री आनन्द कुमार सुथार एव आर. एस. एल. डी. सी. के जिला कौशल समन्वयक श्री अर्जुन सुथार ने स्वीप गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
Next Story