राजस्थान

Jodhpur: भीषण लू और तपिश से जनजीवन प्रभावित

Admindelhi1
12 May 2026 11:34 AM IST
Jodhpur: भीषण लू और तपिश से जनजीवन प्रभावित
x
"पारा 44.6 डिग्री पहुंचा"

जोधपुर: शहर में गर्मी के असर से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप की वजह से दिन में सडक़ों पर पैदल चलने के साथ गाडिय़ों पर जाना भी मुश्किल हो रहा है। लोग धूप से बचाव को लेकर तरह तरह के जतन करते नजर आए। वहीं जोधपुर के नई सडक़ चौराहे स्थित ट्रैफिक सिग्नल को रेड लाइट फ्री कर दिया गया। ऐसे में ट्रैफिक लाइट पर वाहन बिना रुके निकलते रहे।

मौसम विभाग ने जोधपुर में 11 से 13 मई तक हीट वेव की चेतावनी जारी की है। इधर आज जोधपुर शहर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप के चलते दिन में सडक़ें सूनी नजर आई। वहीं जोधपुर के नई सडक़ चौराहे स्थित ट्रैफिक सिग्नल को रेड लाइट फ्री कर दिया गया।

आम दिनों में यहां ट्रैफिक पर रेड लाइट होने से लोगों को धूप में खड़े रहकर परेशान होना पड़ता था। मौसम विभाग की मानें तो तीन-चार दिन तक गर्मी का तेज असर जारी रहने की संभावना भी जताई गई है। यहां तीन दिन हीट वेव की चेतावनी है।

Next Story