राजस्थान

Jodhpur: दुर्घटनाग्रस्त को अस्पताल ले जाने पर प्रोत्साहन राशि

Admindelhi1
19 Nov 2025 11:34 AM IST
Jodhpur: दुर्घटनाग्रस्त को अस्पताल ले जाने पर प्रोत्साहन राशि
x

जोधपुर: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात शाखा द्वारा शहर में सडक़ सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आमजन को पेंपलेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है तथा वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षक योजना के बारे में भी व्यापक जानकारी दी। इसमें बताया कि योजना के तहत यदि कोई आम नागरिक सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है, तो उसे राजस्थान सरकार द्वारा दस हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। साथ ही मददगार व्यक्ति को अच्छा मददगार का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाता है। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके, इसके लिए यातायात शिक्षा शाखा द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शहर के भीतरी इलाके सोजती गेट पर लगाए गए जागरूकता कैंप में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां उन्हें सडक़ सुरक्षा के महत्व एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित शहर के निर्माण में नागरिकों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है और सभी को नियमों का पालन कर सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग देना चाहिए।

Next Story