राजस्थान

Jodhpur: जोधपुर में महत्वपूर्ण प्रशासनिक अपडेट, अंतिम सूची जारी

Admindelhi1
21 Feb 2026 10:11 PM IST
Jodhpur: जोधपुर में महत्वपूर्ण प्रशासनिक अपडेट, अंतिम सूची जारी
x

जोधपुर: जोधपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जोधपुर जिले में अब 20 लाख 97 हजार 971 मतदाता है। एसआईआर के बाद अब 2 लाख 3 हजार 381 मतदाता कम हो गए। विधानसभा वार आंकड़ों की बात की जाए तो जोधपुर जिले में सबसे अधिक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र में नाम कटे हैं। यहां पर फाइनल एसआईआर के बाद 51 हजार 71 मतदाता कम हुए हैं। जबकि सबसे कम नाम ओसियां विधानसभा क्षेत्र से कटे हैं।

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि जोधपुर के शेरगढ़ में एसआईआर शुरू होने से पहले 287032 मतदाता थे। अब 278704 मतदाता हैं। इसी प्रकार से ओसियां में 275986 से 268474, भोपालगढ़ में 313506 से 301728, सरदारपुरा में 269574 से 218503, जोधपुर में 204322 से 164863, सूरसागर में 302467 से 258913, लूणी के 351458 से 321592 व बिलाड़ा में 297007 से 285194 मतदाता अंतिम सूची में है।

सरदारपुरा विधानसभा से सबसे अधिक 51 हजार 71, सूरसागर में 43 हजार 554, जोधपुर शहर में 39 हजार 459, लूणी में 29 हजार 866, बिलाड़ा में 11 हजार 873, भोपालगढ़ में 11 हजार 778 शेरगढ़ में 8 हजार 328 मतदाता कम हुए। जबकि सबसे कम नाम ओसियां विधानसभा से कटे हैं। यहां 7 हजार 512 मतदाता कम हुए हैं।

मतदाता सूची में सबसे अधिक पुरुष (169197) और महिला (152394) मतदाता लूणी ओर सबसे कम पुरुष (83664)और महिला (81193)मतदाता जोधपुर शहर विधानसभा सीट पर हैं। जिला कलेक्टर ने बताया कि जिन्हें इस फाइनल मतदाता सूची को लेकर 15 दिवस के भीतर जिला कलक्टर कार्यालय में अपील कर सकते हैं। जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से संतुष्ट नहीं होने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान को 30 दिन के भीतर द्वितीय अपील कर सकते हैं।

Next Story