जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस के यात्रियों को झटका, अब अहमदाबाद स्टेशन पर नहीं होगा ठहराव

जयपुर: उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अहमदाबाद स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण से संबंधित कार्य करवाया जा रहा है। इसी वजह से दो रेलसेवाओं के निर्धारित ठहराव में अस्थायी बदलाव किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इस बदलाव के तहत दोनों दिशाओं में चलने वाली जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस का अहमदाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। इसके स्थान पर ट्रेन साबरमती स्टेशन पर निर्धारित समय के अनुसार रुकेगी।
जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस का नया समय
गाड़ी संख्या 20495 जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस, जो 22 नवंबर 2026 से 21 मई 2027 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी, अहमदाबाद स्टेशन के स्थान पर साबरमती स्टेशन पर ठहराव करेगी।
इस ट्रेन के साबरमती पहुंचने का समय सुबह 5 बजकर 20 मिनट निर्धारित किया गया है। यहां से ट्रेन सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर आगे के लिए रवाना होगी।
हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस भी साबरमती में रुकेगी
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20496 हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस के ठहराव में भी बदलाव किया गया है।
यह ट्रेन 22 नवंबर 2026 से 21 मई 2027 तक हडपसर से प्रस्थान करने पर अहमदाबाद स्टेशन के बजाय साबरमती स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन के साबरमती पहुंचने का समय सुबह 7 बजकर 20 मिनट और प्रस्थान का समय सुबह 7 बजकर 30 मिनट रहेगा।
21 मई 2027 तक लागू रहेगी नई व्यवस्था
रेलवे के इस निर्णय के अनुसार दोनों ट्रेनों के साबरमती स्टेशन पर ठहराव की व्यवस्था 21 मई 2027 तक प्रभावी रहेगी। अहमदाबाद स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।
रेलवे यात्रियों को सलाह है कि जोधपुर-हडपसर और हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस से यात्रा करने से पहले अपने स्टेशन और ठहराव की जानकारी नए शेड्यूल के अनुसार जरूर जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।





