राजस्थान

जोधपुर: माता का थान में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना, कार हटाने को लेकर विवाद बढ़ा

Admin Delhi 1
7 March 2022 8:29 AM GMT
जोधपुर: माता का थान में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना, कार हटाने को लेकर विवाद बढ़ा
x

राजस्थान क्राइम न्यूज़: अपराधियों में अब पुलिस की भय खत्म होने जैसा लग रहा है। शहर में सोमवार सुबह माता का थान इलाके में रावला बेरा में कार हटाने की बात को लेकर बदमाश प्रवृति के युवकों ने क्षेत्रवासियों से उलझने के साथ फायरिंग की। पहले रिवाल्वर तान कर धमकाया और बाद में तीन चार राउण्ड फायर कर दिए। गोली चलने से एक व्यक्ति इसकी चपेट में आया और गोली छूकर उसे सीने के पास से निकल गई। छर्रा लगने से वह घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ करते हुए एक युवक को दस्तयाब कर लिया। अन्य युवकों की अब सरगर्मी से तलाश की जा रही है। बदमाश प्रवृति के युवक यहां क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे। इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दिए जाने की कार्रवाई जारी थी।

माता का थान क्षेत्र में रावला बेरा निवासी अशोक सिंह के अनुसार वह सुबह अपनी बजरी से भरी टे्रक्टर ट्राली लेकर आया था। गली में एक दिल्ली पासिंग नंबर की कार खड़ी थी। इसमें सवार युवक से अशोकसिंह ने कार को साइड में लगाने की बात की। तब युवक उसे धमकाने लगा और रिवाल्वर दिखाने लगा। इस बात को लेकर क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल बन गया। क्षेत्रवासी एकत्र होकर विरोध जताने लगे तब अद्र्ध नग्र हालत में मौजूद युवक ने रिवाल्वर दिखाकर क्षेत्रवासियों का भी धमकाने लग गया। वह कार से उतर कर लोगों से मारपीट पर उतारू होने के साथ गाली गलौच करने लगा। क्षेत्रवासी जब ज्यादा विरोध करने लगे तब रिवाल्वर ताने युवक ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक द्वारा तीन चार राउण्ड फायर किए गए। हमलावर कार लेकर भागे तब लोग भी पीछे से उन्हें पकडऩे के लिए कार का पीछा किया। फायरिंग किए जाने से पीडि़त अशोक सिंह के बड़े भाई सतोषसिंह रिवाल्वर से निकली गोली की चपेट में आया और गोली उसके सीने को छूकर निकल गई। जिससे वह घायल होने के साथ लहूलुहान हो गया। बाद उसे मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के साथ अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। सूचना पुलिस उपायुक्त भुवन भूषण यादव, माता का थान थानाधिकारी निशा भटनागर आदि मौके पर पहुंचे। डीसीपी यादव के अनुसार एक युवक को दस्तयाब किया है, जिससे पूछताछ चल रही है। अन्य बदमाशों की पहचान के प्रयास कर सरगर्मी से तलाश जारी है।

Next Story