राजस्थान

Jodhpur: सड़क पर चलती कार में लगी आग

Admindelhi1
23 July 2024 3:34 PM IST
Jodhpur: सड़क पर चलती कार में लगी आग
x

जोधपुर: सड़क पर चलती एक कार अचानक आग का गोला बन गई. कार में लगी आग विकराल हो गयी. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। हादसा जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड इलाके में अंदाराम स्कूल के पास हुआ.

जानकारी के मुताबिक आज शाम एक मारुति 800 कार अंदाराम स्कूल से निकल रही थी. अचानक कार के बोनट से धुआं उठने लगा। इस पर चालक नीचे उतर गया। इसके बाद कार में आग लग गई. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। इस पर तुरंत फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, तब तक कार जल चुकी थी।

Next Story