राजस्थान
Jodhpur - फार्मर रजिस्ट्री शिविर - 26 फरवरी से 1 मार्च तक का शिविर कैलेंडर निर्धारित
Tara Tandi
25 Feb 2025 5:51 PM IST

x
Jodhpur जोधपुर । जिला कलक्टर (भू.अ.) जोधपुर श्री गौरव अग्रवाल ने फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन 26 फरवरी से 1 मार्च तक निर्धारित किया है। 26 फरवरी को यहां होंगे शिविर
जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि 26 फरवरी को तहसील ओसिंया की ग्राम पंचायत बेरड़ो का बास, एकलखोरी तथा खेतासर में, तहसील भोपालगढ की ग्राम पंचायत ढन्ढोरा, नांदिया प्रभावती, गारासनी में, तहसील कुड़ी भगतासनी में ग्राम पंचायत बिरामी, तहसील तिंवरी की ग्राम पंचायत घेवड़ा, बिंजवाड़िया, चौपासनी चारणान में, तहसील झंवर की ग्राम पंचायत दईपड़ा खिंचियान, हिंगोला, भाण्डू खुर्द में, तहसील लूणी ग्राम पंचायत धींगणा, सालावास, सतलाना में, तहसील बिलाड़ा की ग्राम पंचायत खारिया मीठापुर, जेतीवास व झाक में, तहसील बाप की ग्राम पंचायत उमादेसर, नान्दिया जाजड़ा व विनायकपुरा में, तहसील पीपाड़ शहर की ग्राम पंचायत कूड, मादलिया व शेखनगर में, तहसील चामू की ग्राम पंचायत चामू तथा नाथड़ाउ में, तहसील बालेसर की ग्राम पंचायत कुई इन्दा, खारीबेरा व देवगढ, तहसील सेखाला की ग्राम पंचायत बावड़ी व भालू अनोपगढ में, तहसील शेरगढ की ग्राम पंचायत चुतरपुरा, सुवालिया तथा पाबूसर में, तहसील जोधपुर की ग्राम पंचायत नादड़ा कला, रोहिल्ला कलां व नारवा में शिविर आयोजित होंगे।
27, 28 फरवरी तथा 1 मार्च को यहां होंगे शिविर
जिला कलक्टर ने जानकारी दी कि इसी प्रकार 27, 28 फरवरी तथा 1 मार्च को तहसील ओसिंया की ग्राम पंचायत डाबड़ी, श्रीरामनगर व जाटीपुरा मुकाम सिमरथनगर, तहसील भोपालगढ की ग्राम पंचायत कुडी, नाड़सर व उस्तरां, तहसील कुडी भगतासनी की ग्राम पंचायत काकेलाव, तहसील तिंवरी की ग्राम पंचायत चेराई, बालरवा व चौपासनी चारणान, तहसील झंवर की ग्राम पंचायत चिंचड़ली, गंगाणा तथा नारनाडी, तहसील लूणी की ग्राम पंचायत खेजड़ली, फींच व सिनली, तहसील बिलाड़ा की ग्राम पंचायत सम्बाड़िया, रावर व भावी, तहसील बाप की ग्राम पंचायत सेवकी कला, सोयला व नांदिया खुर्द, तहसील पीपाड़ शहर की ग्राम पंचायत खारिया खंगार, खेड़ीसालवा व रामड़ावास कला, तहसील चामू की ग्राम पंचायत राजसागर व देवानिया, तहसील बालेसर की ग्राम पंचायत ढाढणिया सासण, गाजनावास व आगोलाई, तहसील सेखाला की ग्राम पंचायत भालू अनोपगढ, शेरगढ तहसील की ग्राम पंचायत भाण्डूजाटी, सोइन्तरा व रामनगर, तहसील जोधपुर की ग्राम पंचायत जाजीवाल गहलोता, चौखा व दांतीवाड़ा में शिविर आयोजित होंगे।
TagsJodhpur फार्मर रजिस्ट्री शिविर26 फरवरी1 मार्च तकशिविर कैलेंडर निर्धारितJodhpur Farmer Registry Camp26 February to 1 MarchCamp Calendar Fixedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





