राजस्थान
Jodhpur: पौधे सिर्फ लगाएं नहीं, उनकी सेवा भी करें: डॉ. राम लाल चौधरी
Tara Tandi
26 Jun 2025 6:03 PM IST

x
Jodhpur जोधपुर । राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र की और से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 14 प्रकार के अलग अलग औषधीय पौधारोपण किया गया। जिसमे शतावरी, अश्वगंधा, हर्षशृंगार, खेजड़ी, शमी, जामुन आदि पौधें लगाए।
इस अवसर पर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के प्रभारी एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम लाल चौधरी ने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिकता नही होनी चाहिए, यह हमारी जिम्मेदारी है कि इन औषधिय पौधों की देखभाल करें और उन्हें बड़ा होने में मदद करें।
आयुष्मान आरोग्य मन्दिर(आयुष) के प्रभारी डॉ. बी. आर. ग्वाला ने बताया कि औषधीय पौधे अधिक से अधिक संख्या में लगाया जाए जिसे आमजन को लाभ मिले व साथ ही आमजन से अपील की हर घर औषधीय पौधा लगाया जाए।
पौधारोपण कार्यक्रम में युनानी चिकित्सक डॉ. दीपेंद्र धाबाई, डॉ. धर्म वीर यादव, वरिष्ठ कंपाउंडर श्याम लाल,नर्स प्रियंका विश्नोई,प्रियंका ताड़ा, हेतल चारण, सुरभि दाधीच, जय श्री, रविन्द्र, सुमित आदि उपस्थित रहे।
TagsJodhpur पौधे सिर्फ लगाएंउनकी सेवाडॉ. राम लाल चौधरीJodhpur Just plant treestake care of themDr. Ram Lal Chaudharyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





