राजस्थान

Jodhpur: ब्रेन ट्यूमर रिसर्च में नवीनतम अपडेट पर मंथन

Admindelhi1
2 Feb 2026 7:31 PM IST
Jodhpur: ब्रेन ट्यूमर रिसर्च में नवीनतम अपडेट पर मंथन
x

जोधपुर: डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग की ओर से न्यूरोपैथोलॉजी अपडेट सीएमई का आयोजन किया गया।

सीएमई में निजी एवं सरकारी अस्पतालों में कार्यरत सीनियर एवं जूनियर पैथोलॉजिस्ट ने भाग लिया। दिल्ली से राजीव गांधी कैंसर संस्थान की वक्ता डॉ. अनिला शर्मा ने सी इंपैक्ट के बारे में बताया जो की ब्रेन ट्यूमर से संबंधित नवीनतम वर्गीकरण है। साथ ही ब्रेन ट्यूमर पर सी इंपैक्ट के प्रभाव के बारे में भी प्रबोधन दिया।

डॉ. अनिला शर्मा ने ब्रेन ट्यूमर की जांच में एनजीस एवं मिथाइलेशन के महत्व के बारे में भी प्रतिभागियों का ज्ञान वर्धन किया। इसके अलावा अहमदाबाद से गुजरात कैंसर में रिसर्च इंस्टीट्यूट डॉ. डॉ. प्रीति त्रिवेदी ने ब्रेन ट्यूमर की डायग्नोस्टिक अप्रोच एंड नवीन इकाइयों के बारे में जानकारी दी।

सीएमई का आयोजन विभागाध्यक्ष एवं अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉक्टर योगीराज जोशी के मार्गदर्शन में सचिव अपूर्वी दुबे द्वारा कोषाध्यक्ष डॉक्टर तरुणा चौधरी के सहयोग से किया गया।

Next Story