
x
Jaipur जयपुर । जोधपुर के लिए यह खुशखबर है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रयासों से जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के संचालक को मंजूरी मिल गई है। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने शेखावत को पत्र भेजकर यह जानकारी दी । जोधपुर से दिल्ली के लिए नई वंदे भारत ट्रेन जयपुर से होकर जाएगी।
श्री शेखावत ने कहा कि यह निर्णय इस मार्ग के यात्रियों के लिए निश्चय ही एक अति-महत्वपूर्ण सौगात है। नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन यात्रा को नई गति, आधुनिक सुविधा और आराम के साथ-साथ समय की विशेष बचत भी सुनिश्चित करेगा।
श्री शेखावत ने इस उल्लेखनीय निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। श्री शेखावत ने बताया कि हाल ही में उन्होंने इस विषय पर रेल मंत्री को पत्र सौंपकर अनुरोध किया था। इतनी शीघ्रता से वंदे भारत को स्वीकृति मिलना, श्री वैष्णव के जनहित के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
Tagsजोधपुर-दिल्ली वाया जयपुरवंदे भारत ट्रेनमिली मंजूरीJodhpur-Delhi via JaipurVande Bharat trainapproval receivedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





