राजस्थान

Jodhpur: ग्राम रथ अभियान की अवधि बढ़ाने का फैसला

Admindelhi1
12 May 2026 11:18 AM IST
Jodhpur: ग्राम रथ अभियान की अवधि बढ़ाने का फैसला
x

जोधपुर: राज्य सरकार के तत्वावधान में आगामी 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट की तैयारियों को अब और अधिक विस्तार दिया गया है। इसी क्रम में संचालित हो रहे ग्राम रथ अभियान की सफलता और किसानों के उत्साह को देखते हुए, सरकार ने इसकी समय सीमा बढ़ा दी है। पूर्व में यह अभियान 12 मई को समाप्त होने वाला था, जिसे अब विस्तारित कर 17 मई तक कर दिया गया है।

ग्राम रथों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत पशुपालन पद्धतियों तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि प्रणालियों, तकनीकी नवाचारों एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें अधिक आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

इस विशेष अभियान के दौरान प्रदेश के 13 महत्वपूर्ण विभागों की योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही है। इनमें कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज तथा ग्रामीण विकास विभाग शामिल हैं। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

Next Story