राजस्थान

Jodhpur: यात्री सुविधाओं को लेकर जोधपुर एयरपोर्ट पर अभियान

Admindelhi1
17 Sept 2026 7:43 PM IST
Jodhpur: यात्री सुविधाओं को लेकर जोधपुर एयरपोर्ट पर अभियान
x
जोधपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए सेवा अभियान

जोधपुर: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया जोधपुर हवाई अड्डे की ओर से यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यात्री सेवा अभियान-2026 आज से शुरू हुआ जिसका आयोजन 10 अक्टूबर तक किया जाएगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर डॉ. मनोज उनियाल ने बताया कि अभियान के दौरान यात्री सुविधाओं, सेवा गुणवत्ता, सुरक्षा, स्वच्छता और कर्मचारियों के व्यवहार की समीक्षा की जाएगी।

अभियान के औपचारिक शुभारंभ पर लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम, यात्री सहायता कार्यक्रम और सेल्फी विद पीएम बूथ जैसी गतिविधियां आयोजित की गई। अभियान के विभिन्न चरणों में हवाई अड्डे के प्रवेश, पार्किंग, बैठने की सुविधा, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी।

यात्रियों की शिकायतों और सुझावों को प्राथमिकता देते हुए फीडबैक क्यूआर, एयरसेवा, सुझाव पेटियों और अन्य माध्यमों से प्राप्त फीडबैक की समीक्षा की जाएगी। इसी अवधि में प्राधिकरण की ओर से स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान भी चलाया जाएगा। यह अभियान 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा।

इसके तहत टर्मिनल भवन, यात्री आवागमन क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में विशेष सफाई अभियान, कचरा प्रबंधन और कचरा पृथक्करण की गतिविधियां की जाएंगी। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को विशेष स्वच्छता अभियान और श्रमदान का आयोजन होगा।

Next Story