राजस्थान

जोधपुर: सूरसागर में स्वर्ण कारोबारी की 7.50 लाख की चांदी लेकर चंपत हुआ कारीगर, केस हुआ दर्ज

Admin Delhi 1
10 March 2022 12:42 PM GMT
जोधपुर: सूरसागर में स्वर्ण कारोबारी की 7.50 लाख की चांदी लेकर चंपत हुआ कारीगर, केस हुआ दर्ज
x

राजस्थान न्यूज़: शहर के सूरसागर इलाके में रामदेव कॉलोनी चांदपोल में अपने घर पर ही सोने चांदी के कारोबारी का एक कारीगर उसकी साढ़े सात लाख की चांदी लेकर चंपत हो गया। काफी बार मांगे जाने के बावजूद अब तक चांदी नहीं लौटा और ना ही आइटम बनाकर दिए। आखिरकार पीडि़त ने अब सूरसागर थाने में धोखाधड़ी में केस दर्ज करवाया है। सूरसागर पुलिस ने बताया कि रामदेव कॉलोनी चांदपोल निवासी राकेश पुत्र राजेश की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह अपने घर पर ही शिवांग ज्वैलर्स नाम से सोने चांदी की दुकान चलाता है। उसके पास में सिकंदर नाम का शख्स कारीगरी के लिए काम करता था। गत 23 सितंबर को सिकंदर को उसने चांदी के आइटम बनाने के लिए 11 किलो 321 ग्राम चांदी बनाने के लिए दी थी। मगर उसने ना तो आइटम बनाकर दिए और ना ही अब चांदी को लौटा रहा है। उससे कई बार चांदी का तकाजा किया गया। मगर वह नहीं लौटा रहा। आरोपित अभी फरार बताया जाता है। पुलिस ने घटना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Next Story