राजस्थान

जोधपुर: एक युवक की रेल के चपेट में आने से हुई मौत

Admin Delhi 1
16 April 2022 5:03 PM IST
जोधपुर: एक युवक की रेल के चपेट में आने से हुई मौत
x

सिटी न्यूज़: शहर के सांगरिया फांटा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार की सुबह पटरियां पार करते युवक रेल की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने इस बारे में कुड़ी थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी। कुड़ी पुलिस ने बताया कि महादेव नगर पाल शिल्पग्राम निवासी ईश्वरसिंह पुत्र मदनसिंह की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पुत्र वीरेंद्र सिंह शनिवार की सुबह सांगरिया फांटा स्थित रेलवे क्रॉसिंग से निकल रहा था।

रेल पटरियां पार करते वक्त अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

Next Story