राजस्थान

जोधपुर: मुंबई के एक व्यक्ति ने शेयर में दुुगुना लाभ का झांसा देकर स्थानीय ब्रोकर से 1.75 करोड़ की ठगी की

Admin Delhi 1
28 March 2022 8:15 AM GMT
जोधपुर: मुंबई के एक व्यक्ति ने शेयर में दुुगुना लाभ का झांसा देकर स्थानीय ब्रोकर से 1.75 करोड़ की ठगी की
x

राजस्थान फ्रॉड न्यूज़: शहर के महामंदिर इलाके रायपुर का हत्था पावटा बी रोड पर रहने वाले एक वृद्ध व्यक्ति सहित 24 लोगों से शेयर मार्केट में मोटे मुनाफा प्रलोभन देकर मुंबई के एक व्यक्ति ने 1.75 करोड़ की ठगी कर ली। अब वह अपना कार्यालय बंद कर भाग गया। पीडि़त ने न्यायालय की शरण लेकर महामंदिर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। जांच एएसआई रमेश कुमार की तरफ से की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस बारे में रायपुर का हत्था पावटा बी रोड निवासी 64 साल के राजेंद्र पुत्र शिवानंद सर्राफ की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमेें बताया कि मुंबई वेस्ट के कौशिक मारू खुद को शेयर बाजार में बड़ा इन्वेस्टर बताने के साथ कई कंपनियों का डायरेक्टर बताता था। उसने शेयर में इन्वेस्ट के लिए कहा और तीन साल में दोगुना लाभ का प्रलोभन दिया गया। शुरूआत में राजेंद्र सर्राफ को उसका फायदा दिया गया। इस पर राजेंद्र सर्राफ ने अपने नजदीकी और रिश्तेदारों को इससे जुडऩे के लिए कहा। तब तकरीबन 24 लोगों ने कौशिक मारू की फर्म में रूपए लगाए। मगर ना तो इन्वेस्ट की गई रकम को लौटाया और ना ही तीन साल में रकम को दुगुना कर दिया। उससे कई बार व्यक्तिगत रूप से मुंबई जाकर भी मिले। साल 2020 में रकम मिलने का समय तय हुआ था। मगर आज तक रकम नहीं दी गई। अब जानकारी मिली कि वह अपना मुंबई वेस्ट से कार्यालय खाली कर भाग गया है। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी ने स्थानीय 24 लोगों से 1.75 करोड़ के ठगी कर भाग गया है।

महामंदिर थाने के एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि कोर्ट से मिले इस्तगासे पर अब धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज किया गया है।

Next Story