राजस्थान
जोधपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की हुई मौत
Admin Delhi 1
30 March 2022 4:17 PM IST

x
राजस्थान न्यूज़: शहर के मंडोर रोड स्थित कृषि विश्वविद्यालय के सामने बुधवार सुबह अज्ञात वाहन चालक की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना में मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मंडोर पुलिस ने बताया कि अंबाला बेरा राखीदड़ा निवासी गोपीकिशन मेघवाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके पिता भीखाराम मेघवाल बुधवार की सुबह मंडोर कृषि विश्व विद्यालय के सामने से निकल रहे थे। तब अज्ञात वाहन के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सौँपा। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।
Next Story





