जोधपुर: तिरूपति नगर में हैण्डीक्राफ्ट इकाई में लगी भीषण आग, काबू पाया गया
राजस्थान न्यूज़: शहर के निकटवर्ती बोरानाडा स्थित तिरूपति नगर में देर रात डेढ़ बजे एक हैण्डीक्राफ्ट इकाई में भीषण आग लग गई। आग से लाखों की सूखी लकडिय़ां जलकर राख हो गई। बोरानाडा, बासनी एवं शास्त्रीनगर से पहुंची दमकलों ने तडक़े चार बजे तक इस आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। माना जाता है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। शास्त्रीनगर फायर स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार बोरानाडा तिरूपति नगर में आई एक हैण्डीक्राफ्ट इकाई में रात डेढ़ बजे के आस पास सूचना मिली। तब एक गाड़ी शास्त्रीनगर फायर स्टेशन, और बासनी से पहुंची। जबकि बोरानाड से भी एक दमकल को बुलाया गया।
तडक़े चार बजे तक इस आग पर काबू पाया जा सका। इसका मालिक स्वरूप पुत्र पारसमल बताया जाता है। फैक्ट्री दो प्लॉटों के परिसर पर बनी है। जहां पर दोनों जगह आग लगी। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। परिसर में रखी सूखी लकडिय़ां जलकर राख में तब्दील हो गई।





