राजस्थान

Jodhpur: रेलवे में कागज मुक्त व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, ड्यूटी चेक पास डिजिटल

Admindelhi1
15 July 2026 9:25 AM IST
Jodhpur: रेलवे में कागज मुक्त व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, ड्यूटी चेक पास डिजिटल
x
बुधवार से रेलवे में डिजिटल ड्यूटी चेक पास प्रणाली शुरू

जोधपुर: भारतीय रेलवे ने रेलकर्मियों को बड़ी डिजिटल सुविधा देते हुए ड्यूटी चेक पास व्यवस्था को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 15 जुलाई से सभी ड्यूटी चेक पास केवल एचआरएमएस के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे। इस तारीख के बाद किसी भी कर्मचारी को पेपर ड्यूटी चेक पास जारी नहीं किया जाएगा।

रेलवे बोर्ड द्वारा सभी जोनल रेलों के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारियों को जारी आदेश के अनुसार नवंबर 2024 में ड्यूटी पास मॉड्यूल को पायलट परियोजना के रूप में शुरू किया गया था। उस समय आपातकालीन परिस्थितियों और विशेष अभियानों के लिए फील्ड इकाइयों को पेपर ड्यूटी चेक पास जारी करने की छूट दी गई थी। अब एचआरएमएस का ड्यूटी पास मॉड्यूल रेलवन मोबाइल ऐप से पूरी तरह एकीकृत हो चुका है। इससे रेलकर्मी अपने डिजिटल ड्यूटी चेक पास के आधार पर अनारक्षित टिकट ऑनलाइन बुक कर सकेंगे।

नई व्यवस्था से टिकट बुकिंग प्रक्रिया अधिक तेज,पारदर्शी और कागजरहित होगी तथा कर्मचारियों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता भी कम होगी। रेलवे बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 15 जुलाई से पहले जारी सभी भौतिक ड्यूटी चेक पास उनकी निर्धारित वैधता अवधि तक मान्य रहेंगे। इसके बाद केवल एचआरएमएस से जारी डिजिटल ड्यूटी चेक पास ही मान्य होंगे।

Next Story