राजस्थान

Jodhpur: जुमे की नमाज में बड़ी संख्या में पहुंचे अकीदतमंद

Admindelhi1
27 Feb 2026 10:13 PM IST
Jodhpur: जुमे की नमाज में बड़ी संख्या में पहुंचे अकीदतमंद
x

जोधपुर: बरकतों सआदतों के महीने रमजानुल मुबारक के दूसरे जुमे की नमाज अदा करने शुक्रवार को बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। सामूहिक नमाज अदा करने के दौरान सभी मस्जिदें रोजेदार अकीदतमंदों से खचाखच भरी नजर आई।

मुस्लिम बहुल इलाकों में तडक़े सेहरी के समय से ही भीड़ नजर आई। नमाज के समय भी अकीदतमंद रोजेदारों में उत्साह नजर आया। खतीबों ने जुमे के विशेष संबोधन खुत्ब के दौरान रमजान व जुमे की अहमियत बयान की। जुमे के उपलक्ष्य में कई छोटे बच्चों ने रोजा रखा। रहमतों व बरकतों का पवित्र माह माहे रमजान का दूसरा जुमा इबादत में गुजरा। मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंद रोजेदारों में खासा उत्साह नजर आया।

जालोरी गेट स्थित बड़ी ईदगाह, पांचवीं रोड ईदगाह, चीरघर, सोजती गेट, खेतानाडी, बंबा सहित विभिन्न कॉलोनियों की मस्जिदों में नमाज के लिए अकीदतमंद उमड़े। महिलाओं ने भी अपने-अपने घरों में दूसरे जुमे की नमाज पढ़ी।

Next Story