राजस्थान

Jodhpur: सैन्यकर्मी से 50 हजार की वसूली, युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

Admindelhi1
4 Sept 2026 3:44 PM IST
Jodhpur: सैन्यकर्मी से 50 हजार की वसूली, युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
x
सैन्यकर्मी को ब्लैकमेल करने का मामला, युवती ने ऐंठे 50 हजार

जोधपुर: जिला पूर्व में एक सैन्यकर्मी को युवती से दोस्ती अब भारी पड़ रही है। युवती उसे ब्लैकमेल पर उतर आई है और केसबाजी के लिए धमका रही है। तंग परेशान होकर सैन्यकर्मी ने उसके बैंक खाते में 50 हजार रूपए डाले। वह ब्लैक मेल कर अब और धमका रही है। पीडि़त सैन्यकर्मी की तरफ से बनाड़ थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है। मामले में हनी टे्रप की भी आशंका जताई जाती है।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि पीडि़त सैन्यकर्मी की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि उसकी जान पहचान तकरीबन दो साल पहले एक युवती से हुई थी। जिस पर दोस्ती होने के साथ वह उससे व्यक्तिगत मिला था। अब युवती अपने किसी परिचित के साथ मिलकर उसे ब्लैकमेल कर रही है। वह दो लाख की डिमाण्ड कर रही थी। तब तंग और परेशान होकर सैन्यकर्मी ने 50 हजार रूपए उसके खाते में डाल दिए। युवती उसे केसबाजी में फंसाने की धमकी देकर और डिमाण्ड कर रही है। पुलिस ने बताया कि सैन्यकर्मी की तरफ से रिपोर्ट दी गई है, जिस पर अब जांच आरंभ की गई है। युवती जोधपुर की ही रहने वाली बताई जाती है।

Next Story