राजस्थान
Jhunjhunu: 20 व 21 मार्च को बंद रहेगा पहचान पोर्टल, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन नहीं होंगे
Tara Tandi
19 March 2025 7:14 PM IST

x
Jhunjhunu झुंझुनू। पहचान पोर्टल को भामाशाह स्टेट डेटा सेंटर पर माइग्रेट किए जाने के कारण 20 और 21 मार्च को यह पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। जिला रजिस्ट्रार आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की उपनिदेशक पूनम कटेवा ने बताया कि वर्तमान में पहचान पोर्टल पर 3.50 करोड़ से अधिक डेटा संग्रहित हो चुका है, और भविष्य में इसके और बढ़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए इसे भामाशाह स्टेट डेटा सेंटर पर माइग्रेट किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान पोर्टल बंद रहने से जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्रों से संबंधित सेवाएं प्रभावित रहेंगी। आमजन से अनुरोध किया गया है कि वे आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
TagsJhunjhunu 20 व 21 मार्चबंद रहेगा पहचान पोर्टलजन्म-मृत्युविवाह पंजीयनJhunjhunu 20 and 21 Marchidentity portalbirth-deathmarriage registration will remain closedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





