राजस्थान

Jhunjhunu: न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल की ओर से गांवों में लगाए गए पौधे

Admindelhi1
7 Aug 2024 12:43 PM IST
Jhunjhunu: न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल की ओर से गांवों में लगाए गए पौधे
x
गांवों में ग्रामीणों ने फलदार पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने की शपथ ली

झुंझुनू: न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल बिसाऊ की ओर से एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत मंगलवार को बिसाऊ के आसपास के गांवों में ग्रामीणों ने फलदार पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने की शपथ ली। संस्थान निदेशक डाॅ. प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय के शारीरिक शिक्षक जयसिंह कुल्हरि एवं प्यारेलाल सिहाग ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को बील, पपीता, जामुन, निम्बू, थाईएप्पल आदि के पौधे वितरित किये।

कार्यक्रम में प्यारेलाल, गुलाबचंद दनेवा, जगदीश मेघवाल, शिशुपाल मेघवाल, जयसिंह कालेर, पवन सोनी, मोनू चाहर, योगेश जांगिड़ आदि ने भाग लिया।

Next Story