राजस्थान
Jhunjhunu: ट्रक-कार एक्सीडेंट में एक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
Admindelhi1
11 Nov 2025 5:22 PM IST

x
झुंझुनू: झुंझुनू जिले के बिसाऊ कस्बे के महनसर मोड पर सोमवार रात एक कार और कंटेनर ट्रक की टक्कर में जैतपुरा निवासी 40 वर्षीय योगेन्द्र सिंह जाट की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि योगेन्द्र सिंह झुंझुनू से चूरू अपनी कार से लौट रहे थे। तभी महनसर मोड के पास एक कंटेनर ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कंटेनर ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने योगेन्द्र सिंह के शव को बिसाऊ के जटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsझुंझुनूट्रक-कारएक्सीडेंटएक की दर्दनाकमौतजांचजुटीपुलिसJhunjhunuTruck-Car AccidentOne Person Tragically KilledPolice Investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताज़ा ख़बरेंहिंदी समाचारभारत समाचारख़बरों का सिलसिलाआज की ब्रेकिंग न्यूज़आज की बड़ी ख़बरेंमिड डे अख़बारजनतासमाचार न्यूज़समाचारJanata Se Rishta NewsJanata Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsNews UpdatesToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day NewspaperPublicPeopleNews
Next Story





