राजस्थान

Jhunjhunu News: बस की टक्कर में दादा-पोते की मौत

Bharti Sahu 2
31 July 2024 11:20 AM IST
Jhunjhunu News: बस की टक्कर में दादा-पोते की मौत
x
Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनू में बड़ा सड़क हादसा,यहां एक बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार दादा और पोते की मौत हो गई। वहीं, पोती घायल हुई है और उसका इलाज निजी अस्पताल में हो रहा है।
पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सिंघाना इलाके में उस समय हुई जब 60 वर्षीय सत्यवीर अपने 6 वर्षीय पोते प्रवेश और 8 वर्षीय पोती शिक्षा को मोटरसाइकिल पर स्कूल ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, सड़क पर कुछ मवेशी के जाने से निजी बस के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे सत्यवीर की मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान प्रवेश की मौत हो गई, जबकि शिक्षा का इलाज चल रहा है।
Next Story