राजस्थान
Jhunjhunu: ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं से जोड़ने की पहल, हर पंचायत में लग रहे शिविर
Tara Tandi
22 July 2025 1:33 PM IST

x
Jhunjhunu झुंझुनूं । ग्रामीण क्षेत्रों में जन सुरक्षा योजनाओं की जानकारी, लाभ और कवरेज बढ़ाने के लिए, 1 जुलाई से 30 सितंबर तक देशभर में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर तक बैंकिंग, बीमा और पेंशन जैसी आवश्यक वित्तीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना व हर पात्र नागरिक को योजनाओं का लाभ दिलाना है।
एलडीएम गोपाल प्रसाद ने बताया कि शिविरों में प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY), नए खाते खोलना, पुराने निष्क्रिय खातों का पुनः सत्यापन करना के कार्य किये जा रहे हैं ।
आज इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर:
एलडीएम गोपाल प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को पंचायत समिति खेतड़ी की ग्राम पंचायत तौंदया, पंचायत समिति उदयपुरवाटी की ग्राम पंचायत खिंवसर, पंचायत समिति पिलानी की ग्राम पंचायत बेरी, पंचायत समिति सूरजगढ़ की ग्राम पंचायत उड़ीका, पंचायत समिति नवलगढ़ की ग्राम पंचायत सैनी नगर, पंचायत समिति मंडावा की ग्राम पंचायत भारू, पंचायत समिति झुंझुनू की ग्राम पंचायत दौरासर, पंचायत समिति सिंघाना की ग्राम पंचायत थली, पंचायत समिति बुहाना के ग्राम पंचायत खंडवा, पंचायत समिति चिड़ावा की ग्राम पंचायत गडानियां व पंचायत समिति अलसिसर की ग्राम पंचायत गांगियासर में शिविर आयोजित किए जाएंगे ।
अब तक 5513 लाभार्थियों को मिला लाभ :
उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 5513 लाभार्थियों को इन शिविरों का लाभ मिला है। एलडीएम गोपाल प्रसाद ने बताया कि जन सुरक्षा योजनाओं के तहत अब तक प्रधानमंत्री जनधन योजना में 842 खाता खोले गए हैं । प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 1448 लोगों की बीमा की गई है । प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 2553 बीमा की गई है। अटल पेंशन योजना के तहत 296 लोगों का नामांकन किया गया है । प्रधानमंत्री जनधन योजना के 374 खातों की केवाईसी की गई है ।
TagsJhunjhunu ग्रामीणोंबैंकिंग योजनाओंजोड़ने पहलहर पंचायतलग रहे शिविरJhunjhunu villagersbanking schemesconnecting initiativesevery panchayatcamps being organisedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





