राजस्थान

Jhunjhunu: नवजात शिशुओं को हाइजेनिक बेबी किट वितरित किए गए

Admindelhi1
2 Aug 2024 12:23 PM IST
Jhunjhunu: नवजात शिशुओं को हाइजेनिक बेबी किट वितरित किए गए
x

झुंझुनू: महावीर इंटरनेशनल सनराइज की ओर से गुरुवार को नवजात शिशुओं को 60 हाइजेनिक बेबी किट वितरित किए गए। संरक्षक डाॅ. एसएन शुक्ला ने बताया कि स्वर्ण जयंती वात्सल्य अंतरराष्ट्रीय स्तनपान जागरूकता सप्ताह के तहत निरंजन लाल केडिया परिवार के सौजन्य से बीडीके अस्पताल के जनाना विंग में नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित किए गए।

शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. नयन झाझड़िया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुमन भालोठिया, चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद जोशी, अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर जालान, महेश कुमार मुंड, नागरमल जांगिड़, देवेंद्र कुमार गौड़, प्रदीप शुक्ला, मुबारक अली, मोहम्मद जसीम, फहीम सिद्दीकी, मोहम्मद यासीन, इंदर सिंह, सुभाष जोशी आदि मौजूद थे।

Next Story