राजस्थान

Jhunjhunu: तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारी

Admindelhi1
21 Aug 2024 12:54 PM IST
Jhunjhunu: तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारी
x
बाइक सवार महिला और दो बच्चे गिर गए

झुंझुनू: शहर के गांधी चौक पर देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। एक महिला और उसके दो बच्चे गिर गए। जानकारी के अनुसार गांधी चौक पर पिकअप तेज गति से आयी. टीबड़ा हवेली के पास खड़ी बाइक में उसने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला और दो बच्चे गिर गए।

हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पिकअप चालक पर लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण यह हादसा हुआ है. हालांकि, महिलाओं और बच्चों को ज्यादा चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Next Story